Connect with us

वाराणसी

चेतगंज थाना क्षेत्र से गायब महिला मुंबई से बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र से गायब महिला पूनम पटेल को मुंबई से बरामद किया गया। सूरज कुमार ने 16 सितंबर 2024 को अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और महिला की तलाश शुरू की।चेतगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें स्थानीय खुफिया विभाग और अन्य सूत्रों की मदद से महिला की लोकेशन का पता लगाया गया।

Loading...

पुलिस ने मुंबई से पूनम पटेल को ढूंढ निकाला और उसे वाराणसी वापस लाया गया।पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा और उनकी टीम के सदस्य उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page