Connect with us

वाराणसी

सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक की मौत, साथी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । शिवपुर के चांदमारी रिंग रोड पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सहायक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चांदमारी चौकी प्रभारी अजीत मिश्रा ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के साथ ही परिजनों को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा इतना भयावह था की सहायक अध्यापाक का सर फट गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकटाली (जफराबाद) जौनपुर के निवासी प्रमोद कुमार यादव अपने साथ बिरापट्टी इंटर कालेज के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश पाल को लेकर बाइक से चांदमारी की तरफ आ रहे थे तभी अचानक पीछे से अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। टक्कर में सहायक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि प्रमोद बुरी तरह जख्मी है।

Loading...

पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घटना की सूचना जैसे ही सहायक अध्यापक के परिजनों को दी, घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रमोद के परिजन हॉस्पिटल के लिए भागे। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page