Connect with us

वाराणसी

काशी जोन के नौ दरोगा इधर से उधर, पांच पुलिस चौकियों को मिले नये थाना प्रभारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन में डीसीपी गौरव बंसवाल ने 9 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। पांच पुलिस चौकियों को नया प्रभारी मिला है। जिसमें रोडवेज, काशी विद्यापीठ जैसी महत्त्वपूर्ण पुलिस चौकियां शामिल है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने चौकी प्रभारी रोडवेज कुलदीप मिश्रा गैर जनपद स्थानांतरित होने पर थाना जैतपुरा से अटैच कर दिया है।

चौकी प्रभारी अमिया मंडी रहे अपराजित सिंह चौहान को थाना कोतवाली से अटैच कर दिया है। चौकी प्रभारी लल्लापुरा रहे दरोगा हरिकेश सिंह को गैर जनपद स्थानांतरित होने पर थाना चितईपुर से अटैच कर दिया है। कोतवाली पर तैनात दरोगा रविकांत मलिक चौकी प्रभारी रोडवेज बनाया गया है। चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ रहे देवेंद्र गुप्ता को चौकी प्रभारी अमिया मंडी बनाया गया है।

Loading...

थाना चितईपुर पर तैनात दरोगा प्रेमलाल सिंह को चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ बनाया गया है। चौकी प्रभारी चितईपुर रहे पंकज पांडेय को चौकी प्रभारी ललापुरा बनाया गया है। थाना सिगरा पर तैनात दरोगा संदीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी चितईपुर बनाया गया है। थाना भेलूपुर पर तैनात दरोगा मनोज कुमार तिवारी को एसएसआई भेलूपुर बनाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page