Connect with us

वाराणसी

पीआईबी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत शपथ लेकर शुरू किया अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

वाराणसी। पीआईबी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। दूरदर्शन केंद्र परिसर में इस दौरान आकाशवाणी, वाराणसी के उप निदेशक अशोक कुमार और पत्र सूचना कार्यालय वाराणसी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने पीआईबी और दूरदर्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों  को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता के प्रति सजगता और ईमानदारी पूर्वक साफ सफाई को लेकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करने की शपथ ली।

पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने बताया कि एसएचएस 2024 की विषय वस्तु “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” है और इसके अंतर्गत देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पीआईबी की ओर से आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान, सफाई से युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम, स्वच्छता संवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित कई अन्य कार्यक्रम किए जायेंगे।

शपथ कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन वाराणसी के सहायक निदेशक राकेश कुमार साहू, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, पीआईबी के अर्चित कुमार आर्य, विनीत कुमार, अंकित यादव, बृजेश अकोल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page