Connect with us

अपराध

राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराया, 4 अन्य को भी होगी सजा

Published

on

Loading...
Loading...

पंचकूला। हरियाणा में पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी ठहराया है। राम रहीम के अलावा कोर्ट ने चार अन्य को भी दोषी ठहराया है। रणजीत सिंह डेरा के मैनेजर थे, जिनकी 18 साल पहले हत्या कर दी गई थी। यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। सीबीआई की ओर से इस मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। इस साल इस मामले की सुनवाई कई बार टली। आखिरकार, कोर्ट ने राम रहीम को रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी माना है। अब जल्द सजा का भी ऐलान हो सकता है।

2002 में हुई थी रणजीत सिंह की हत्या

सीबीआई की जांच के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह उक्त मामले में प्रमुख दोषी है। डेरे के मैनेजर रंजीत सिंह को राम रहीम ने मरवाया। वर्ष 2002 में उसकी हत्या की गई थी। वारदात के बाद शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। साक्ष्य जुटाते हुए राम रहीम के खिलाफ चार्जशीट पेश की। जिसके बाद यह मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पहुंचा।

सीबीआई ने कहा- ‘राम रहीम 26 अगस्त को अदालत में हाजिर हो’, डेरा के मैनेजर रणजीत हत्याकांड में आरोपी सीबीआई I ने कहा- ‘राम रहीम 26 अगस्त को अदालत में हाजिर हो’, डेरा के मैनेजर रणजीत हत्याकांड में आरोपी

राम रहीम पर इस हत्याकांड की ​साजिश रचने का आरोप था। बीते रोज यानी कि 18 अगस्त को इस मामले पर प्रॉसिक्यूशन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। राम रहीम के खिलाफ चल रहे इस मामले पर अगस्त के दूसरे हफ्ते में सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में बहस हुई थी। जहां बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई। तब राम रहीम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई थी।

Advertisement

जेल में बंद बलात्कारी गुरमीत राम रहीम बोला- मी लार्ड मेरे खाते खोल दें, कोरोना रिलीफ फंड में 4 करोड़ देना चाहता हू

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page