Connect with us

मुम्बई

भाजपा विधायक नितेश राणे पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

नवी मुंबई में आयोजित गणपति कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के आरोप में भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी एनआरआई पुलिस स्टेशन द्वारा दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे के और गणपति के आयोजक खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संकल्प घरत नामक व्यक्ति ने सभी प्रकार की अनुमति लेकर उल्वे में सात दिवसीय गणपति समारोह का आयोजन किया था और इस गणपति कार्यक्रम में 11 सितंबर को नितेश राणे प्रमुख अतिथि की हैसियत से आये थे। कार्यक्रम के दौरान राणे ने भाषण में कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काने का काम किया है। इसी को लेकर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Loading...

पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 302 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर बोलना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page