Connect with us

वाराणसी

बेटे-बहू ने मारपीट कर मां को घर से निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव के बिसईपुर गांव की एक वृद्धा को उनके बेटे और बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना के संबंध में वृद्धा की तहरीर पर रविवार को बड़ागांव थाने में आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, बिसईपुर गांव की रहने वाली मंजू देवी ने बताया कि, उनके पति की मौत हो चुकी है। 6 सितंबर को उनका बेटा कमलेश अपनी पत्नी संगीता के साथ मिलकर उन्हें बेवजह मारने-पीटने लगा । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह किराये पर कमरा लेकर रह रही हैं। बड़ागांव थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page