Connect with us

वाराणसी

गंगा में डूब रहे श्रद्धालु को मिला नया जीवन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अस्सी घाट पर रविवार की सुबह बंगलूरू के रहने वाले वेंकटेश (55 वर्षीय ) गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान संतोष कुमार और मल्लाह तिलक मांझी और संदीप मांझी ने गंगा में छलांग लगा दी। तीनों लोगों ने वेंकटेश को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।

Loading...

इस दौरान वेंकटेश ने जल पुलिस के जवान संतोष कुमार और दोनों मल्लाहों तिलक और संदीप मांझी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आप तीनों की वजह से मुझे नया जीवन दान मिला है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page