Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस नेत्री ने फेसबुक कमेंट को लेकर किया जमकर बवाल, समर्थकों के साथ मिलकर की युवक की पिटाई 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक युवक को टिप्पणी करना इतना महंगा पड़ गया कि कांग्रेस नेत्री ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कांग्रेस नेत्री रोशनी का आरोप है कि राजेश सिंह खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताता है। उसने फेसबुक पर ‘पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो’ और ‘बलात्कार कर मुंह बंद कराए जाने’ संबंधी पोस्ट किया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कमेंट करने वाले राजेश सिंह के घर पहुंची। पहले उसके घर के बाहर से फेसबुक LIVE किया, खूब खरी-खोटी सुनाई। फिर फेसबुक पर कमेंट करने वाले राजेश सिंह को घर से खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आयी राजेश की पत्नी को भी चोट लगी।

रोशनी कुशल ने कमेंट करने वाले राजेश सिंह की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद लालपुर पांडेपुर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। चोटिल राजेश सिंह की पत्नी ने भी थाने में हमलावरों पर अश्लीलता, मारपीट और लूट करने की शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर इस तरह शुरू हुआ विवाद

Advertisement

कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और आये दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए लिखा था, ‘तुम लोग इधर ही अटके रहना, उधर चंद्रचूड की पत्नी का चूड़ा और घड़ी गायब है।’ इसी पोस्ट पर पांडेयपुर के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता राजेश सिंह ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें लिखा था, “पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो”। इसी के बाद यह विवाद शुरू हुआ। 

सीएम योगी से कांग्रेस नेत्री ने की बुलडोजर एक्शन की मांग



जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तब कांग्रेस नेत्री रोशनी ने पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों को लालपुर थाने ले आई। रोशनी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजेश के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

दूसरी तरफ, राजेश सिंह की पत्नी अन्नू सिंह ने लालपुर पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि, कांग्रेसी नेता रोशनी कुशल जायसवाल अपने पति और 20 अज्ञात लोगों के साथ सुबह उनके घर में घुसे। सभी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर कुशल जायसवाल ने घर में तोड़फोड़ की। साथ ही सोने की चेन और घर में रखे 20 हजार रुपए लूट लिए। उन्हें, उनके पति और बच्चे को काफी चोट आई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page