Connect with us

वाराणसी

काशी संकल्प पार्ट 2 में संकट मोचन स्थित राम दरबार को अर्पित होगा 3 स्वर्ण मुकुट

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यक्रम के पीछे राजनीतिक नहीं सिर्फ धार्मिक उद्देश्य : डॉक्टर अरविंद सिंह

वाराणसी। मीडिया रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह ने आज अपने पत्रकार पुरम स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने वर्ष 2019 में संकल्प लिया था की यदि नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो संकट मोचन दरबार में स्वर्ण मुकुट अर्पित करूंगा। मेरा यह संकल्प उस समय पूरा हुआ और प्रधानमंत्री मोदी जी ही बने।

अब काशी संकल्प पार्ट 2 के तहत तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर संकट मोचन मंदिर परिसर स्थित श्री राम दरबार को तीन स्वर्ण मुकुट अर्पित करूंगा। यह तीनों मुकुट भगवान श्री राम माता जानकी और लक्ष्मण को अर्पित होगा।

उन्होंने बताया की कल 16 सितंबर को पत्रकार पुरम स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण होगा और कल ही एक शोभायात्रा निकालकर हम लोग संकट मोचन मंदिर पहुंचेंगे और वहां तीनों मुकुट राम दरबार को समर्पित करेंगे। इस दौरान वहां सुंदरकांड का पाठ भी होगा। पत्रकार पुरम में 17 सितंबर को अखंड रामायण की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

डॉक्टर सिंह ने बताया कि पूर्वांचल 11:00 बजे पत्रकार पुरम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामायण शुरू हो जाएगा वहां से 2:00 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकल कर हम लोग संकट मोचन मंदिर पहुंचेंगे और वहां पर तीनों मुकुट अर्पित करेंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भक्ति के माध्यम से देश की सेवा करना चाहता हूं। इस कार्यक्रम के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है सिर्फ धार्मिक आयोजन है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page