Connect with us

अपराध

सिगरेट देने से किया मना, दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में गुरुवार की रात सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यवसायी शारदा यादव (55) को पहले आवाज देकर जगाया, फिर एक सिगरेट मांगी। शारदा ने चाबी घर के अंदर होने और आधी रात दुकान खोलकर सिगरेट देने से इनकार कर दिया।

इस पर बाइक सवारों को गुस्सा आ गया और चौकी पर बैठै दुकानदार का गला दबोच लिया। हमलावरों ने दुकानदार के गले में गोली मारी, फिर गालियां देते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ऊपर सो रही पत्नी ने शोर मचाया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक शारदा ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने आधी रात ही डायल-112 और चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और परिजनों से घटनाक्रम जाना। वहीं हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में सनसनी है। गांव के अलावा आसपास के गांव की भीड़ बड़ी संख्या में शारदा के घर के बाहर जुटी है।

चौबेपुर थानाध्यक्ष की सूचना पर वरुणा जोन के डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी टी. सरवणन और एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी डीसीपी वाराणसी टी सर्वनन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के हुलिया को भी जानने की कोशिश की, हालांकि कोई उनके हाथ नहीं लगा। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। क्राइम ब्रांच समेत स्थानीय पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page