Connect with us

अपराध

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी नकबी गांव में एक घर से लगभग 15 से 20 लाख रुपये व 80 हजार नगदी चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पायी थी, कि चोरों ने मंगलवार की रात्रि दो घरों को और निशाना बना दिया। यहां से भी पांच लाख से अधिक कीमत के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दिया है। सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी चोरी से ग्रामीण भयभीत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन गांव निवासी बड़ेलाल का परिवार शाम को भोजन के बाद बरामदे के कमरे में सो गया। रात में पीछे के दरवाजे से घुसे चोर भीतर कमरे में रखा बड़ा बाक्स का ताला चटकाकर अंदर रखा सूटकेस उठा ले गए। जिसे उनके घर के पीछे तोड़ कर उसमें रखा पांच हजार नकदी, सोने का हार, झुमका, बाली, चेन, दो अंगूठी, कनफूल तथा चांदी का छागल और पायल उठा ले गए।

Loading...

इसी रात्रि खुटहन गांव के ही अनिल यादव के परिवार के लोग बरामदे में सोते रह गए, उधर चोर घर में छत से उतर भीतर कमरे में रखा बाक्स का ताला काटकर उसमें रखा 15 हजार नकदी, तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी, तीन लाकेट, हार, झुमका,नथिया,मांग टीका, कड़ा तथा चांदी का दो जोड़ी पायल, छागल आदि पार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की, दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग अलग तहरीर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page