अपराध
चावल कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के एक प्रतिष्ठित चावल कारोबारी ने कर्मचारी समेत पांच के खिलाफ 17.62 लाख की धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य मामलों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चंद्रिका नगर कॉलोनी के गणेश जायसवाल का आरोप है कि कर्मचारी प्रदीप ने रामनगर में रहने वाले एजेंट संतोष अग्रवाल के जरिये बिहार की पार्टी से चावल और खुद्दी का ऑर्डर लिया था।
Loading...
5 अप्रैल को नौ लाख 52 हजार के माल की पहली खेप बिहार के भागलपुर भेजी गई। दो दिन बाद 7 अप्रैल को ट्रक से आठ लाख दस हजार रुपये का दूसरा माल भेजा गया। आरोप है कि प्रदीप ने धोखाधड़ी कर 17.62 लाख अपने बैंक खाते में जमा करा लिया। मैंने जब उसे पैसा लौटाने को कहा तो प्रदीप और उसके सहयोगी मुझे धमकी देने लगे।
Continue Reading
