अपराध
नौकरी का लालच देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। मंडुआडीह पुलिस ने बुधवार को भुल्लनपुर स्टेशन के पास से युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी महेश कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Loading...
चितईपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मंडुआडीह थाने में तहरीर देकर सोनभद्र के महोखर के रहने वाले महेश कुमार विश्वकर्मा पर नौकरी दिलाने, दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
Continue Reading
