Connect with us

अपराध

कानपुर : हाईवे पर महिला की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

तन पर नहीं थे कपड़े, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कानपुर में सर्विस लेन मुन्ना तिराहे के पास एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे और हाथ-पैर भी टूटे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप या गैंगरेप हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सिर कहीं फेंक दिया गया। सिर अभी नहीं मिला है। बुधवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने हाईवे पर लाश देखी।

उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही गुजैनी और गोविंद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम स्पॉट पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

Advertisement

एसीपी नौबस्ता ने बताया कि, फोरेंसिक एक्सपर्ट की माने तो महिला की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह एक्सीडेंट है या हत्या, इसके लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। क्राइम स्पॉट के पास ही एक हॉस्पिटल है। उसके सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, अभी हमारे पास किसी महिला की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। महिला स्थानीय नहीं है, क्योंकि अगर मॉर्निंग वॉक पर निकली होती और हादसे का शिकार होती, तो अब तक घर वाले सामने आ जाते। मामले की जांच के लिए गुजैनी थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page