अपराध
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव में रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का धोखाधड़ी के संबंध में मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार को 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार गौर (मिर्जामुराद) निवासी राहुल सेठ और आर्य सेठ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उन्होंने बताया कि जगदीश सेठ और प्रदीप सेठ ने बीते 9 अगस्त को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए मांगे थे, बाकी 5 लाख नियुक्ति पत्र देने के बाद की बात कही थी। राहुल और आर्यन 9 अगस्त को ही जगदीश सेठ के खाते में 1 लाख 30 हजार बैक एकाउंट के जरिए रुपए ट्रांसफर कर दिए।
लेकिन 14 अगस्त को जब नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे तो जगदीश सेठ, गोपाल सेठ, प्रदीप सेठ, व प्रीतम सेठ व अन्य दो अज्ञात लोगों ने 5 लाख रुपए की मांग करने लगे जब उन्होंने नियुक्ति पत्र देने की बात कही तो इन सभी ने इन्हें मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
भुक्तभोगी ने आरोप लगाया की प्रीतम सेठ ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी। इस संबंध में मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि राहुल और आर्यन की शिकायत पर गौर गांव निवासी जगदीश सेठ, गोपाल सेठ, प्रदीप सेठ, व प्रीतम सेठ सहित अन्य दो अज्ञात के खिलाफ बीएस की धारा 191 (2), 318 (3), 316 (2), 115 (2), 352 व 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर जांच की जा रही है। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
