Connect with us

वाराणसी

विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती की लूटी अस्मत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शादी का झांसा देकर एक विवाहित युवक ने एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो युवक ने शादी से साफ मना कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सारनाथ के एसीपी ने बताया कि, अशोक विहार कॉलोनी, मीरापुर बसहीं (चांदमारी) निवासी गौरव उपाध्याय (37) का संपर्क 2018 में सारनाथ क्षेत्र की एक महिला से हुआ था। गौरव ने महिला से शादी का वादा किया, जिसके बाद 2022 में एक बच्ची का जन्म हुआ लेकिन शादी की बात आने पर गौरव ने साफ इनकार कर दिया।

Loading...

तो वहीं महिला की तहरीर के आधार पर गौरव के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया। गौरव पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक 10 साल का पुत्र भी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page