Connect with us

अपराध

बिजली निगम के ठेकेदार से 10 लाख की मांग, एक हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मोबाइल सिम क्लोनिंग के जरिये पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के नंबर का इस्तेमाल कर एक ठेकेदार से 10 लाख रुपये की मांग की गई। बिजली निगम के ठेकेदार ने रुपये मांगने वाले को योजना बनाकर पकड़ लिया और चितईपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बिजली निगम के ठेकेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने चितईपुर थानाध्यक्ष को बताया कि, निजी मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि मैं एमडी बोल रहा हूं। यादव को भेजेंगे, 10 लाख रुपये की व्यवस्था करके दे दो।

गजेंद्र ने बताया कि, बातचीत के दौरान फोन करने वाले की आवाज एमडी की नहीं लगी। इसके बाद मैंने तत्काल एमडी को उनके नंबर से पैसा मांगे जाने की जानकारी दी। एमडी ने ऐसी किसी भी बात से साफ इन्कार किया। इसके बाद ठेकेदार ने फोन करने वाले को एमडी कार्यालय परिसर बुलाया और पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

इस संबंध में चितईपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली निगम के एक ठेकेदार के मोबाइल नंबर पर कॉल कर खुद को एमडी बताते हुए पैसे मांगने की शिकायत मिली है। मोबाइल सिम क्लोनिंग के माध्यम से यह अपराध किया गया है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page