Connect with us

वाराणसी

दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, 16 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र का रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम बहराइच से झारखंड स्थित बैजनाथ धाम दर्शन के लिए जा रही एक दर्शनार्थियों से भरी बस आगे चल रही एक ट्रेलर (ट्रक) के अचानक ब्रेक लेने के कारण पिछले हिस्से में भिड़ गई। जिसमें महिला समेत दर्जनों दर्शनार्थी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव ने सभी घायल दर्शनार्थियों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के थाना फखरपुर थाना अंतर्गत नरकुला गांव से दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे दर्शनार्थी एक बस पर सवार होकर झारखंड स्थित बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। वह वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे के पास पहुंचे ही थे तभी आगे चल रही एक ट्रेलर (ट्रक) के अचानक ब्रेक मार देने से पीछे चल रही दर्शनार्थियों की बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में भीड़ गई।

जिसमें रामप्यारी (75), रामसागर गुप्ता (65),  कृष्णावती (65), शांति देवी (60), रामसेवक वर्मा (35), और ननकू वर्मा (45) व गौरी शंकर लोधी (46) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनके अलावा रंगीलाल (35), कुसुम देवी (35), गुल्ले (42), लखन, ननकू (40), शिवपति (52), उदयराज (55), मंगल (45), ज्वाला प्रसाद (50), ननकू लाल गुप्ता (52) समेत अन्य लोग घायल हो गये।

इस घटना से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। दर्शनार्थियों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच बीच बचाव किया। सूचना पाकर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायल दर्शनार्थियों को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद यातायात को सामान्य बनाने के लिए क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त बस को सड़क के किनारे कर प्रभावित यातायात को बहाल कराया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page