Connect with us

वाराणसी

आईआईटी बीएचयू गैंगरेप आरोपियों की जमानत पर छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

बोले- कब बनेगा कड़ा कानून ?

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू मामले में जमानत पर छूटे गैंगरेप के 2 आरोपियों को लेकर बीएचयू के सैकड़ो छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई पड़ा। सोमवार को छात्रों ने आक्रोश मार्च बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से सिंहद्वार तक निकाला। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। पीड़िता को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो जैसे नारे लगाए।

आक्रोश मार्च में शामिल छात्राओं ने कहा कि, बलात्कारियों को जमानत कैसे मिल गई ? ये बड़ा सवाल है। देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बाकी देशों की तरह भारत देश में भी कड़ा कानून बनना चाहिए लेकिन अभी तक कोई ठोस कानून मौजूद सरकार नहीं बना सकी हैं। आईआईटी बीएचयू गैंगरेप के समय विरोध के दौरान हमने कैंपस सुरक्षा को लेकर विभिन्न मांग की थी। लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई हैं।

Advertisement

विरोध में शामिल छात्रों ने कहा कि, आईआईटी बीएचयू मामले में जो दोषी थे वह भाजपा आईटी सेल से जुड़े थे, पूरा देश जानता हैं। आज वह सभी जेल से छूट गए और उनका स्वागत उनके घर की महिलाओं द्वारा फूल-मालाओं से किया गया ऐसा कहा जा रहा हैं। उनके घर की महिलाओं की भी विकृत मानसिकता है। हम इस मामले में अपना विरोध दर्ज करा रहें हैं।

वहीं एक अन्य छात्र अनुपम ने कहा कि, पुलिस ने 2 महीने बाद आरोपियों को पकड़ती है और फिर कुछ ही महीने बाद वह बाहर आ जा रहे। हम तब तक विरोध करेंगे जबतक वह पुनः वह आरोपी जेल नही चले जायेंगे। हम सरकार से भी मांग करते हैं कि वह रेपिस्टों को साथ याराना करना बंद कर दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page