Connect with us

वाराणसी

पांच महीने के बच्चे का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (पिण्डरा)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डरा द्वारा नागापुर गाँव के पांच महीने के एक बच्चे का क्लेफ्ट लिप का ऑपरेशन रविवार को जीएस मेमोरियल में सफलता पूर्वक कराया गया। यह ऑपरेशन पूरी तरह से निःशुल्क हुआ। इस दौरान बच्चे के परिजनों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली गई। ‌

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ती के जरिये बच्चे के ओठ कटे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद माता पिता की काउंसलिंग की गई। ततपश्चात निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया गया। रविवार को उसका ऑपरेशन सफ़लता पूर्वक किया गया। अब बच्चे को नई जिंदगी मिली।

Loading...

इस दौरान डॉ अनुपम डॉ अफ़रोज़ डॉ अनिल डॉ प्रदीप , डॉ दिनेश, डॉ रविन्द्र और डॉ पूनम के सहयोग से बच्चे का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page