Connect with us

वाराणसी

संत कबीर प्रकट स्थल का तालाब जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में शनिवार को संत कबीर प्रकट स्थल तालाब का सीमांकन किया गया। जिला अधिकारी के निर्देशन पर गठित टीम ने संत कबीर प्रकट स्थली तालाब को नाप कर अवैध अधिक्रमण को चिन्हित किया है। अवैध अतिक्रमणों की संख्या करीब 40 से ऊपर है। आराजी संख्या 255 में 6.925 हेक्टर 17 एकड़ 10 डिसमिल का तालाब को खोज कर सीमांकन किया गया है।

राजस्व की टीम में कानूनगो राजेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र वर्मा, अरविंद पाल ,अमित जायसवाल एवं क्षेत्रीय लेखपाल शरद कुमार एवं संत कबीर प्राकट्य स्थल के महंत गोविंद शास्त्री दिनेश दास दयाल दास आदि ने कबीर प्राकट्य स्थल तालाब का नाप कराया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page