Connect with us

सियासत

मायावती फिर बनीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए कई फैसले

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को मिली कई राज्यों की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती राजनीति गलियारे में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। वे 18 सितंबर, 2003 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा रही हैं। लखनऊ में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई जिसमें मायावती को अगले पांच साल के लिए फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर बने रहेंगे। आकाश आनंद को दिल्ली, हरियाणा समेत चुनावी राज्यों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Loading...

बसपा ने तय किया है कि वो हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है। पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। बसपा को खासकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ इन चुनावों में लड़ना है और पहले बैलेंस ऑफ पावर बनकर आगे बढ़ना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page