Connect with us

पूर्वांचल

शांतिपूर्ण संपन्न हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Loading...

भदोही। जनपद के कुल-6 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उनके द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पुलिस अधीक्षक डॉ.मीनाक्षी कात्यायन सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। साथ ही ड्यूटीरत कर्मियों को उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं एएसपी सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना चौकी व प्रभारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों, प्रमुख स्थानों, चौराहों पर क्यूआरटी टीम, पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाती रही। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी चौराहों, तिराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात रहें। सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय रहे। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जाती रही। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page