Connect with us

पूर्वांचल

पिकअप के धक्के से उखड़ी बाइक सवार की सांसें

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (सकलडीहा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिवाकरपुर मोड़ के पास शनिवार को 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से धनउर गांव के रहने वाले बाइक सवार मुनीब संजय सिंह (42 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, धनऊर गांव के रहने वाले रामनाथ सिंह के दो पुत्र अजय सिंह और संजय सिंह है। अजय सिंह की चतुर्भुजपुर कस्बा में जनरल स्टोर व परचुन की दुकान है। संजय सिंह चंदौली एक राइस मिल में पूर्व में मुनीबी का काम करते थे। पिछले कई महीने से घर पर ही रखकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। शनिवार को सुबह बाइक से संजय पौरा पेट्रोल टंकी पर तेल लेने जा रहे थे।

इसी बीच दिघवट से होकर नई बाजार की ओर से आ‌रही तेज रफ्तार पिकअप के जोरदार टक्कर से बाइक सवार संजय सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही बड़ा भाई अजय सिंह और पुत्र लक्ष्मीकांत सिंह उर्फराजा मौके पर पहुंच गये। पिता की शव देख पुत्र और भाई दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से सदर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। वहीं सूचना मिलने पर पत्नी गुड़िया सिंह पुत्री वैश्नवी पिता सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page