Connect with us

पूर्वांचल

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया थाना समाधान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी व अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा थाना औराई में सुनी गई फरियादियों की शिकायतें

Loading...

भदोही। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को
थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह व अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा थाना औराई में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई।
समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सम्बंधित थानों पर राजस्व टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बनाकर उनके हस्ताक्षर कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-61 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 56 व पुलिस-5) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी 5 एवं राजस्व विभाग से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page