Connect with us

वाराणसी

रिंग रोड पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्री की हुई दर्दनाक मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Published

on

Loading...
Loading...

घटनास्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी

Loading...

राजातालाब। राजातालाब तहसील क्षेत्र के जंसा थाना अंतर्गत गंजारी स्थित स्टेडियम के पास रिंग रोड पर सोमवार को टैंकर के चपेट में आने से बाइक सवार राजातालाब थाना क्षेत्र के परसुपुर कचनार निवासी राजू पटेल उम्र 35 वर्ष तथा पत्नी नीलम पटेल उम्र 31 वर्ष तथा पुत्री परी उम्र 5 वर्ष की मौके पर है दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड पर चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना पाकर राजातालाब, मिर्जामुराद ,जंसा, कपसेठी थाना के पुलिस के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी अमित कुमार ,डीसीपी मनीष शांडिल्य, एडीसीपी आकाश पटेल व एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने धरना कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन रात्रि में लगभग 8 बजे तक धरना जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुपुर कचनार राजातालाब निवासी राजू पटेल अपनी पत्नी नीलम पटेल व पुत्री परी को लेकर बाइक से शिवपुर चमाव गांव स्थित अपने ससुराल में राखी बांधने के लिए जाते समय स्टेडियम के पास सामने से रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार में पानी की टैंकर टक्कर मार दी जिससे दब कर तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के दौरान भाग रहे पानी की टैंकर को ग्रामीण ने दौड़ाकर पकड़ा। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि देने हेतु रिंग रोड पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिता सुरेंद्र पटेल तथा मा मंजू देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक राजू दो भाइयों में छोटा था तथा पेंटर का कार्य करता था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page