Connect with us

वाराणसी

देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी : आलोक वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

ऐतिहासिक भारत माता मंदिर पर एडीएम सिटी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

वाराणसी । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर आलोक वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भारत माता राष्ट्र रत्न श्री शिव प्रसाद गुप्ता आज हिंदी दैनिक के यशस्वी संपादक रहे सत्येंद्र कुमार गुप्त और शाश्वत विक्रम गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया ।

इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी ने कहा आज देश जिस तरह से उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर है उससे हमें पूरी उम्मीद है की 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न और संकल्प पूरा होगा । हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी यह संकल्प लिया है और उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है ।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों के बलिदान के बाद 1947 में देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था । तब से हम लगातार आजादी का जश्न मना रहे हैं । आजादी की यह 78वीं वर्षगांठ है । इतने कम समय में भारत में जो तरक्की की है उसकी अपेक्षा हमारे देश से अलग हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश की प्रगति शून्य है । हम लगातार हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं ।

इसी तरह हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि इतनी बड़ी कुर्बानियों के बाद जो देश आजाद हुआ है उसे एकजुट रखें । सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को इसी तरह मजबूत बनाए रखें ।

इस अवसर पर आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य सर्वश्री सुरेश सिंह (प्रसार व्यवस्थापक), सुभाष चंद्र सिंह, दीनबंधु राय, शैलेंद्र मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र, राजकुमार पांडे, डॉ जिनेश कुमार, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्तव, शिव बहादुर श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, दिनेश सिंह, राजा शर्मा, सहादुर पटेल समेत अन्य लोगों मौजूद रहे। इसके अलावा काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page