Connect with us

वाराणसी

पत्रकारपुरम में शान से लहराया तिरंगा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारपुरम विकास समिति के तत्वावधान में पत्रकारपुरम स्थित पार्क में पूर्व अध्यक्ष डॉ राज कुमार सिंह की पहल पर देश के भविष्य कॉलोनी के दो छोटे बच्चों आरव और देवांग ने झंडा फहराया। ऐसा कर नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। कॉलोनी के मुख्य पार्क में प्रातः 9:00 बजे देश के नाम कार्यक्रम में सभी कॉलोनी के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कॉलोनी की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी लगवाने पर एडवोकेट शिव प्रकाश सिंह को और पत्रकार पुरम कॉलोनी गेट नंबर 1 बड़े पार्क में 30 लाख रुपए की लागत से नए नलकूप और 50 लाख की लागत से बची हुई नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए पुरुषोत्तम के प्रयास की सराहना की और धन्यवाद दिया ।

Loading...

प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण देवनारायण राय, रमेश राय,जितेंद्र श्रीवास्तव,डॉ अरविंद सिंह, अजय राय,पुरुषोत्तम चतुर्वेदी,शिव प्रकाश सिंह एडवोकेट,संदीप गुप्ता,रामदयाल,प्रदीप सिंह,नरेंद्र यादव,डॉ विजय नारायण सिंह, दशरथ सिंह, गुलाब सिंह, जगधारी,एसके मेहरा,प्रकाश द्विवेदी,मोहम्मद आसिफ, सरफराज,शाहिद,अंजनी शुक्ला,विनय, संजय,आर्यन शैलेश चौरसिया शैलेश चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page