Connect with us

वाराणसी

जीवनदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर, चांदमारी, वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीवनदीप शिक्षण समूह की अध्य्क्षा डॉo अंशु सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनोहारी लग रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अंतरसदनीय नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने-अपने सदन के लिए अप्रतिम प्रस्तुतियां दी। गायन प्रतियोगिता में अरविंदो और टैगोर सदन को विजेता व शिवाजी सदन को उपविजेता घोषित किया गया

Loading...

वहीं दूसरी तरफ नृत्य प्रतियोगिता में शिवाजी सदन को विजेता व रमन सदन को उपविजेता घोषित किया गया। संस्थाध्यक्षा डॉo अंशु सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति की भावना से जीवन यापन की प्रेरणा दी तथा साथ ही सदैव राष्ट्र प्रथम के मार्ग पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जीवनदीप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉo ममता सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, जीवनदीप शिक्षण समूह के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय छात्र परिषद की सांस्कृतिक प्रमुख जागृति सिंह व अंशिका मिश्रा ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page