अपराध
जीआरपी पुलिस के शिकंजे में आया शराब तस्कर
वाराणसी। रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी और बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक धनन्जय मिश्रा अपनी टीम में शामिल हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल समर बहादुर और शिवकुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म नं0-8 और 9 पर पूर्वीछोर नाम पट्टिका के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति हिमांशु कुमार पुत्र विजय शंकर सिंह (निवासी ग्राम चैनपुर थाना वारिसलीगंज जिला नवादा (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष) को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक के पास से चेकिंग के दौरान पिट्टू बैग तथा ट्रालीबैग से 48 फ्रुटी 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल (प्रत्येक की कीमत 120 रुपये) तथा 10 बोतल ब्लैण्डर प्राइड (प्रत्येक बोतल की कीमत -920 रुपये) और 10 बोतल, बकार्डी लेमन (प्रत्येक की कीमत -840 रुपये) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके आधार से थाना स्थानीय पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मु०अ०स० 196/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई।
