Connect with us

पूर्वांचल

कई थाना अध्यक्ष हुए इधर से उधर, विभाग में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने कानून व्यवस्था और थाना अध्यक्ष की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया है। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के कई थाना अध्यक्षों देर रात तबादला कर दिया गया। वही केराकत कोतवाल एसओ सिंगरामऊ लाइन हाजिर कर दिया गया। जनपद के पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए देर रात कई थाना अध्यक्षों को इधर से उधर किया। वहीं केराकत कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक के इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में अब यह भय व्याप्त हो गया है कहीं अगला नंबर अब उनका तो नहीं ?

बता दें कि निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को मडियाहू से बदलापुर भेजा गया है। निरीक्षक अमित कुमार सिंह सरयख्वजा से सिंगरामऊ , निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर को शाहगंज से पीआरओ, निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को केराकत कोतवाल से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। प्रियंका सिंह को सरेरी से थाना पवारा, संजय सिंह को मछलीशहर से केराकत, उप निरीक्षक रोहित मिश्रा को बदलापुर से शाहगंज, राज नारायण चौरसिया को पवारा से सरायखवाजा, सुनील कुमार वर्मा को जफराबाद से सुरेरी, अमित कुमार को प्रभावित प्रभारी बीवीगंज थाना शाहगंज से थाना अध्यक्ष मडियांहू भेजा गया है। तरुण श्रीवास्तव को थाना सिंगरामऊ से लाइन हाजिर किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page