Connect with us

अपराध

विवाद सुलझाने के दौरान युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के लोदीपुर गांव स्थित नहर की पुलिया के पास दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की पंचायत करने गए हरकेश यादव (19 वर्षीय ) की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को लुढ़ीपुर निवासी हरकेश‌ यादव अपने बड़े भाई रामप्रवेश तथा अपने मित्र सुजीत व कुछ अन्य युवकों के बीच विवाद का पंचायत करने लोदीपुर गांव गया था। पंचायत के दौरान कहासुनी होने लगी। तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने हरिकेश को लक्ष्य करके गोली मार दी जो सीधे उसके पैर में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने सर पर छुरा से भी हमला किया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल हरिकेश को सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी हमलावर की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page