Connect with us

अपराध

हेयर फॉल से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही स्थित एक किराये के मकान में युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के कमरे से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन पुलिस ने जब इस विषय में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि, उनकी बेटी हेयर फॉल होने की वजह से हमेशा परेशान रहा करती थी।

जानकारी के अनुसार, बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के उसरौलिया निवासी धनोज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ लमही स्थित किराये के मकान में रहते हैं। वह पास के ही एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से उनकी बेटी श्रेया (20 वर्षीय ) का शव लटका हुआ था।

Loading...

इस घटना के संदर्भ में श्रेया के पिता धनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि, दो बेटी और एक बेटे में दूसरे नंबर की बेटी श्रेया शहर के एक मॉल में काम करती थी। कुछ दिनों से श्रेया के सिर के बाल तेजी से झड़ रहे थे, जिससे वह तनाव में रहती थी। संभवतः तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page