अपराध
सभासद का हत्यारोपी दीवार फांदकर फरार
Loading...
Loading...
जौनपुर। जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में पेशी पर जाते समय सभासद का हत्यारोपी जयदीप गायकवाड शुक्रवार को दीवानी न्यायालय लॉकप से करीब 1:45 बजे पेशी पर ले जाते समय लाकर के बगल उत्तरी टूटी दीवार फांदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। पेशी पर ले जाने वाले पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े लेकिन सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर वह पीछे बैठकर फरार हो गया।
Loading...
बता दें कि, नगर पालिका जौनपुर के सभासद सपा नेता बाला लखंद की 1 फरवरी 2021 को हत्या कर दी गई थी जिसका मुख्य आरोपी जयदीप प्रकाश गायकवाड़ निवासी शोलापुर, पंडरपुर, महाराष्ट्र है। शुक्रवार को उसकी जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय परिसर में पेशी थी। लेकिन पेशी के दौरान योजना के तहत वह दीवार फांदकर फरार हो गया।
Continue Reading
