पूर्वांचल
हेड कांस्टेबल को पदोन्नति मिलने पर एसपी चंदौली ने किया सम्मानित
Loading...
Loading...
चंदौली। जनपद के परिवहन शाखा में नियुक्त हेड कास्टेबल लालचंद प्रजापति को सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव और अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में लालचंद प्रजापति के कंधो पर स्टार लगाकर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Loading...
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सब इंस्पेक्टर लालचंद प्रजापति से कहा कि, “दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। समस्या का निस्तारण निष्पक्षता के साथ करें।”
Continue Reading
