पूर्वांचल
ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा ट्रेन हादसा
Loading...
Loading...
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नीभापुर स्टेशन के पास गुरुवार की भोर में रेल पटरी टूट गई। इसके कारण तीन घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। रेल पटरी टूटी देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेल पटरी को जोड़ दिया गया। रेलवे के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की काफी तारीफ की।
Loading...
एक अधिकारी ने बताया कि, गुरुवार की भोर में वाराणसी-प्रतापगढ़ लखनऊ रेल खंड पर नीभापुर रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबिन के पास ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटरी टूटने से मरुधर एक्सप्रेस, इंटर सिटी व पैसेंजर ट्रेनों की पहिए तीन घंटे तक थमी रही। हालांकि टूटी पटरी को कुछ समय के अंदर ही दुरुस्त कर लिया गया है।
Continue Reading
