पूर्वांचल
रेल मंत्री से मिले चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, जिले के लिए की यह मांग
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जिले के चंदौली स्टेशन और सैयदराजा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। सांसद वीरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है। उन्होंने लिखा कि –
रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर हावड़ा-मुगलसराय वाया पटना रूट पर पड़ने वाले सकलडीहा, तुलसी आश्रम, धीना स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा, पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस एवं हावड़ा-मुगलसराय वाया गया रूट में पड़ने वाले चंदौली स्टेशन और सैय्यदराजा स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पुनः की। किसानों की खाद एवं बीज की आवश्यकता को देखते हुए रेल मंत्री के समक्ष पटपरा या सरेसर में एक भण्डारण एवं वितरण के लिए अलग से यार्ड बनवाने की मांग भी रखी। इसके अलावा चंदौली जिले में रोडवेज सेवा की भी मांग की।

