पूर्वांचल
उपचुनावः1406 मतदाताओं ने मतपेटी कैद किया तीन प्रत्याशियों का भाग्य
भदोही। डीघ ब्लाक के गांधी गांव में ग्राम प्रधान पद का उप चुनाव मंगलवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ और 1406 महिला-पुरूष मतदाताओं ने तीन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में सील कराकर मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट डी के द्विवेदी व सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान बर्फी देवी के निधन से उक्त सीट रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव की रूपरेखा तय हुई थी। नामांकन के दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए तीन दावेदारों का चेहरा सामने आया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच पोलिंग पार्टियां सोमवार को सायंकाल मतदान केंद्र पर पहुंची। मंगलवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हुआ। मतदान की समाप्ति तक 54 प्रतिशत मतदान मतदाताओं ने किया। कंपोजिट विद्यालय में 2595 मतदाताओ के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। मतदान में 710 महिला व 696 पुरुष सहित 1406 मतदाताओं ने उम्मीदवार धर्मेद्र कुमार, अनील कुमार व शिवचंद के भाग्य का फैसला मतपेटियों में सील कराया। मतगणना आठ अगस्त को होगी मतगणना के परिणाम में रिक्त पद पर तीन उम्मीदवारों में से किसके सिर सेहरा बंधेगा सुगबुगाहट तेज हो गई है।
