Connect with us

वाराणसी

BHU में अध्यनरत बांग्लादेश के 25 छात्रों का देश लौटने से इन्कार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बांग्लादेश में फैली हिंसा के बीच ‘काशी हिंदू विश्वविद्यालय’ में पढ़ रहे बांग्लादेशी छात्रों ने फिलहाल वतन वापसी से इन्कार कर दिया है। कोर्स पूरा कर चुके 25 छात्रों ने बांग्लादेश में हालात सामान्य होने तक हॉस्टल में ही रहने के लिए बीएचयू प्रशासन से गुहार लगाई है। विश्वविद्यालय ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए फिलहाल हॉस्टल में ही रहने की अनुमति दे दी है।

जानकारी के अनुसार, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 150 बांग्लादेशी छात्र- छात्राएं पढ़ते हैं। ज्यादातर विद्यार्थी बीएचयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में रहते हैं। अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के बाद लगभग 25 छात्रों को हॉस्टल का कमरा खाली कर अपने देश बांग्लादेश वापस जाना था। मगर, बांग्लादेश में भड़की हिंसा के कारण वहां के हालात सामान्य नहीं हैं।

Loading...

हालांकि 150 छात्रों में से ज्यादातर छात्र हिंसा होने से कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश जा चुके थे। शेष छात्रों ने बांग्लादेश जाने से मना कर दिया। इस पर इंटरनेशनल हॉस्टल में रहने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों ने वहां के हालात का हवाला देते हुए बीएचयू प्रशासन से उन्हें हॉस्टल में रहने देने का आग्रह किया।

हॉस्टल के वार्डेन प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि, बांग्लादेश के हालात देखते हुए वहां के कुछ छात्रों को फिलहाल हॉस्टल में रहने की अनुमति दे दी गई है। हालात सामान्य होने के बाद हॉस्टल खाली करा लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page