पूर्वांचल
सावन:तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
Loading...
Loading...
भदोही। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़ से आस-पास के क्षेत्र भी शिवमय होकर गूंज रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन एक दिन पूर्व ही जवानों की तैनाती ऐसे मंदिरों को चिन्हित कर तैनात किया जहां सबसे अधिक भीड़ होती है। सेमराधनाथ घाट पर अर्ध रात्रि से कांवरिया तो भोर से क्षेत्रीय आस्थावान गंगा में डुबकी लगाकर कुएं में विराजमान प्राचीन बाबा सेमराधीनाथ का जयकारे के साथ जलाभिषेक, पूजन-अर्चन किया। मान्यता है कि सावन का तीसरा सोमवार सनातनियों के लिए विशेष है और भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन सुख-समृद्धि दायक है। आस्थावान भी कतारबद्ध होकर हाथों में बेल पत्र, अगरबत्ती, प्रसाद, गंगा जल चढ़ाने की प्रक्रिया निभाई। इसी तरह अन्य मंदिर, देवालय भी आस्थावानों से पटे रहे।
Loading...
Continue Reading
