पूर्वांचल
तस्करीःलग्जरी कारों से 50 लाख का 02 क्विंटल गांजा बरामद,पांच तस्कर गिरफ्तार
भदोही। जनपद के सड़क मार्गों से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने में संयुक्त पुलिस टीम को सुबह बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सुबह ऊंज पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज मुख्य हाईवे की पश्चिमी सीमा ऊंज-भीटी पर लगे कांवरिया बैरिकेडिंग के पास जांच करते समय ऊंज पुलिस ने दो लग्जरी कारों में भरे 50 लाख के 02 क्विंटल गांजा बरामद करते हुए अंतरर्राज्यीय पांच तस्कर राणा प्रताप यादव निवासी बजरी पाली डबुआ फरीदाबाद हरियाणा, सौरभ ओराम निवासी शंकरा सुंदरगढ़ए उड़ीसा, कुंदन कुमार निवासी अमृतपुर चंदौली ताजपुर समस्तीपुर बिहार, आशुतोष निवासी शिव मंदिर डीलक्स गली राउरकेला उड़ीसा, मोहम्मद शिवान इराकी निवासी सुंदरगढ़ उड़ीसा गिरफ्तार किया। एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि पुलिस के हाथ तस्करों ने स्वीकार किया है कि उनका अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का नाजायज गिरोह है। उड़ीसा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर चार पहिया वाहनों से चोरी-छिपे प्रयागराज व हरियाणा में महंगे दाम पर बिक्री करते हैं। बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी जरूरतों की भी पूर्ति करते हैं। हाईवे पर पुलिस की सतर्कता को ओझल करने के उददेश्य से वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग आगे बढ़ने में सहायक बनता है। बरामद 02 क्विंटल गांजा की कीमत लगभग 50 लाख तो लग्जरी कारें 16 लाख की होंगी। तस्करों के सुसगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है और तस्करों का आपराधिकार इतिहास खंगाल कर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, रामदुलार सिंह यादव, उपनिरीक्षक जीवनलाल गुप्ता, कांस्टेबल आदित्य नारायण यादव, उत्कर्ष सिंहए विकास जायसवाल, जुबेर खां, हेड कांस्टेबल राम सिंह, कुलदीप कुमार, चालक जगनारायण सिंह थाना ऊंज, उपनिरीक्षक मोहम्मद शाबान, इमरान खान, नरेन्द्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेन्द्र यादव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, दीपक यादव, सुनील पाल, गोपाल स्वाट टीम से शामिल रहे।
