Connect with us

पूर्वांचल

बयालसी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पर लगा चार करोड़ के घोटाले का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर क्षेत्र में स्थित बयालसी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विजय प्रताप सिंह पर चार करोड़ रुपये सरकारी धन के घोटाले का गम्भीर आरोप लगा है। बयालसी महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और नारे लगाए। साथ ही प्रबंधक द्वारा किए गए घोटालों के जाँच की मांग की।

वहीं अपने ऊपर लगे घोटाले के आरोप के बारे में कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि, मेरे ऊपर लगायें जा रहे आरोप बेबुनियाद है।

कॉलेज प्रबंधन डॉक्टर विजय प्रताप सिंह पर आरोप है कि प्रबंधक ने विद्यालय के विकास के लिए विद्युत कोष, पंखा कोष, पुस्तकालय एवं साफ सफाई के नाम पर अलग-अलग मदों में आवंटित लगभग 4 करोड़ सरकारी धन निकाल लिया और विद्यालय में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। अवैध ढंग से निकाला गया सरकारी धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यही नहीं संघर्ष समिति ने महाविद्यालय के सचिव /प्रबंधक डॉ विजय प्रताप सिंह के ऊपर प्रवेश फार्म एवं टी.सी. के नाम पर भी अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

इस मामले में कॉलेज के प्रबंध समिति सदस्य विजय बहादुर सिंह ने प्रबंधक के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि, गलत काम हुआ है, भ्रष्टाचार इन्होंने किया है, लूटपाट की गई है। घोटाले की जांच होनी चाहिए और शासन ऑथराइज्ड कंट्रोलर नियुक्त करें ताकि विद्यालय सुचारू से चलती रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page