पूर्वांचल
15 से 18 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा 46वां इंडिया कार्पेट एक्सपो
कालीन नगरी के नाम से प्रसिद्ध भदोही जिला में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) द्वारा भदोही के चौरी रोड के कार्पेट सिटी में स्थित कार्पेट एक्सपो मार्ट में 15 से 18 अक्टूबर के बीच 46वां इंडिया कार्पेट एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले को लेकर CEPC के सब कमेटी की बैठक हुई। जिसमें फेयर को लेकर चर्चा की गई।
पिछले साल से बेहतर होगा इस बार मेले का आयोजन – इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024 के संयोजक और CEPC के प्रशासनिक समिति के वरिष्ठ सदस्य मो. वासिफ अंसारी ने बताया कि, इस बार हमारी पूरी कोशिश है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार जो मेले का आयोजन होगा वह काफी बेहतर तरीके से किया जाए। इस बार का अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला पिछले वर्ष से भी बेहतर हो। इसके लिए लखनऊ से टीम को बुलाकर उस पर चर्चा की गई।
उन्होंने आगे बताया कि, मार्ट में एसी, फायर, लिफ्ट और इलेक्ट्रिक पैनल की सविर्सिंग तथा रिपेयरिंग काउंसिल द्वारा समय से पहले करा लिया जाएगा। ताकि एक्सपो में सभी सिस्टम सही तरीके से चले और इंडिया कार्पेट एक्सपो में प्रतिभाग करने वाले कालीन निर्यातकों के साथ ही साथ विभिन्न कालीन आयातक देशों से शामिल होने के लिए आने वाले खरीदारों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
सब कमेटी द्वारा इंडिया कार्पेट एक्सपो-2024 की बुकिंग के लिए निम्नलिखित दर निर्धारित की गई है –
1. प्रदर्शनी दूसरा तल शॉप रुपया 3500/-प्रति स्क्वायर मीटर
2. प्रदर्शनी हाल ऊपर रुपया 4200/- प्रति स्क्वायर मीटर
3. प्रदर्शनी भूतल शॉप रुपया 5000/- प्रति स्क्वायर मीटर
4. प्रदर्शनी हाल भूतल रुपया 5500/- प्रति स्क्वायर मीटर
