Connect with us

पूर्वांचल

रिंग रोड के ठेकदारों की सरिया उठा ले गए दबंग​​​​​​​, थाना प्रभारी घटना से अंजान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। अलीनगर थाना के महादेवपर गांव के पास शुक्रवार की रात बदमाश रिंग रोड के काम में लगे मजदूरों को धमकाकर करीब 20 कुंतल सरिया उठा ले गए। शनिवार को ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद मिश्र को घटना की जानकारी नहीं है। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे चोरी तो कुछ लोग इसे दबंगई कह रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि हो सकता है कि दबंग अपने घर का निर्माण कार्य करा रहे हो इस वजह से सरिया ले गए हो या फिर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हो ताकि सरिया बेचकर अपना जीवन यापन कर सके।

Loading...

इस बारे में महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के एजीएम आरआर मिश्र ने बताया कि, रिंग रोड के निर्माण कार्य का कार्य हमारे कंपनी के देखरेख में किया जा रहा है। अंडर पास के ऊपर सरिया लगाने का काम सूर्योदय सिंह नामक ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार की रात में 20 बदमाश वहां पहुंचे और मजदूरों को धमकाने के बाद कंधे पर सरिया उठाकर ले गए। फिलहाल इस मामले में हमने अलीनगर थाने और तारा जीवनपुर पुलिस चौकी में तहरीर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page