Connect with us

पूर्वांचल

अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई, पटरी पर दुकान न लगाएं व्यापारी : चौकी प्रभारी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। मुफ्तीगंज बाजार में शनिवार की शाम चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज युगलकिशोर राय अपनी टीम के साथ पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सावन के महीने में व्यापारी पटरी छोड़कर अपनी दुकान लगाएं। जिससे कावड़ यात्रा में कोई भी समस्या न हो। अतिक्रमण से जाम लगता है जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए सभी व्यापारियों से अपील है कि सड़क के दोनो तरफ पटरी छोड़ कर अपनी दुकान लगाएं। पटरी पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। बाजार में ऑटो रिक्शा, जीप वाले अपनी गाड़ी नहीं खड़ी करेंगे। अगर अनावश्यक अपने वाहन को आड़े तिरछे खड़े करते पाए गए तो करवाई होना निश्चित है।

Loading...

सावन की पावन महीने में कांवरिया शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा निकाले। क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर लिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page