Connect with us

अपराध

मनबढ़ों ने पिता-पुत्र को पीट कर किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। मछली शहर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें मनबढ़ो ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद भीड़ बढ़ते देख मनबढ़ युवक घटनास्थल से तुरंत भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पीड़ित जुबेर अली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि, शुक्रवार की रात आठ बजे वह अपने घर पर था। गांव के ही नन्हकू, छोटू, किशन, ऋषि, जितेंद्र, शोले और विनोद लाठी डंडा से लैस होकर घर पर चढ़ गए और गाली देते हुए लाठी से पिटाई करने लगे। मुझे पीटता देख मेरा बेटा अबरार मुझे बचाने आया तो मनबढ़ों ने उसकी भी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से मेरे बेटे का हाथ टूट गया। अबरार का अभी भी इलाज चल रहा।

Loading...

जुबेर अली ने आगे बताया कि, मेरा इनसे रुपए का लेनदेन था। जिसको लेकर विवाद हुआ और इन्होंने मेरी और पुत्र की पिटाई कर दी।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page