अपराध
बीजेपी नेता की बेटी के साथ सामूहिक गैंगरेप, नकाबपोश बदमाशों ने सड़क किनारे लहूलुहान फेंका
यूपी के जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र में दरिंदगी की एक वारदात सामने आई है। जहां कार सवार 3 से 4 युवकों ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए हर एक जिले में दबिश दे रही है। पीड़िता के पिता भाजपा नेता हैं। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
नाबालिग छात्रा का उस समय अपहरण हो गया जब वह सुबह 7:00 बजे स्कूल जा रही थी। तभी कार सवार 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने उसे कार के अंदर खींचकर तुरंत रफूचक्कर हो गए। 9 घंटे बाद यानी शाम 4 बजे वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ बाईपास स्थित तराव गांव के पास छात्रा को फेंक कर भाग गए।

छात्रा खून से लथपथ थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बेहोश छात्रा को उठाकर, चेहरे पर पानी का छींटा मारा। इसके बाद छात्रा को जब होश आया तो उसने लोगों को आपबीती बताई। सूचना पर दानगंज चौकी प्रभारी चित्रसेन सिंह पहुंचे। छात्रा को मेडिकल टीम बुलाकर इलाज कराया। शुरुआत में गैंगरेप की बात सामने आ रही थी, हालांकि पुलिस ने गैंगरेप से इनकार किया है।
पीड़िता के पिता ने कहा- नहीं हुई कोई कार्रवाई –
थानागद्दी पुलिस स्टेशन में लड़की के गायब होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर छात्रा के पिता दानगंज पहुंचे। पिता को देखकर छात्र फफकार रो पड़ी। उसने बताया कि घर से विद्यालय आते समय चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। आप बीती सुनने के बाद पिता आग बबूला हो गए और तत्काल स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की बात कही। चोलापुर की दानगंज पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों को वापस जलालपुर थाना लौटा दिया।
वहीं इस मामले में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, थाना जलालपुर क्षेत्र की घटना की जाँच में पाया गया कि छात्रा, परिवारीजन की कुछ बातों से खिन्न होकर घर छोड़कर चली गई थी। किसी के भी द्वारा उसका अपहरण या उसके साथ मारपीट नहीं की गई थी। छात्रा,परिजनों की सुपुर्दगी में है।
