वाराणसी
प्रेमी युगल की शादी के लिए नाराज परिजन भी हुए राजी
Loading...
Loading...
वाराणसी।रोहनिया थाना परिसर में दो प्रेमी युगल को रोहनिया पुलिस के सहयोग व परिजनों की सहमती से एक किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ माह पूर्व मंड़ाव रोहनिया निवासी शालनी विश्वकर्मा व अदलपुरा चुनार निवासी साजन (संजय) विश्वकर्मा इंस्टाग्राम पर दोनों एक दूसरे से मिले और लिव इन रिलेशन में रहते हुए बात शादी तक पहुंच गये लेकिन लड़के के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। लड़की लड़के के घर अदलपुरा चुनार मिर्जापुर चली गई जहां पर विवाद के बाद दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया तो दो दिन के पंचायत व उप निरीक्षक शिल्पा सिंह व मानसी चौरसिया अथक प्रयास के बाद दोनों के परिजन राजा तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर शादी कराने के लिए तैयार हो गये।
Loading...
Continue Reading
