Connect with us

पूर्वांचल

निरीक्षण मे परत दर परत मिलीं खामियां,सीडीओ के निशाने पर दो एडीओ

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय सुरियावां और भदोही का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं सहित शासन से प्रदत्त योजनाओं की हकीकत खंगालते ही ब्लाक अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से बरती जा रहीं लापरवाहियों की पोल परत दर परत खुल गई। योजनाओं के बारे में सही जानकारी देने पर एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि और एडीओ पंचायत मतीन अंसारी को जमकर फटकार लगाई।सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के मामले में निर्धारित लक्ष्य समयसीमा के अंदर पूर्ण करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रस्तावित मनरेगा कार्यों में मानव दिवस स्वीकृति तय कर वित्तीय मामले तत्काल प्रभाव से निस्तारित कराये जाएं, संचारी रोग एवं शौचालय आदि योजनाओं के प्रगति पर विशेष नजर डाला। पशु अस्पताल के बगल में व्याप्त गंदगी देख मातहतों को निर्देश दिया कि स्वच्छता के मामलों में अनियमिता भारी पड़ेगी। इस मौके पर बीडीओ सुधाकर दुबे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नितेश त्रिपाठी, लेखाकार प्रमोद पांडेय, शेषनाथ पाटिल, जेआरईडी कृष्ण कुमार, राजनाथ, मनोज मौर्य, विनोद कुमार सहित ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page